।।आरती।।
जय सन्मति देवा,
प्रभु जय सन्मति देवा।
वर्द्धमान महावीर वीर अति,
जय संकट छेवा ॥
॥ऊँ जय सन्मति देवा…॥
सिद्धार्थ नृप नन्द दुलारे,
त्रिशला के जाये ।
कुण्डलपुर अवतार लिया,
प्रभु सुर नर हर्षाये ॥
॥ऊँ जय सन्मति देवा…॥
देव इन्द्र जन्माभिषेक कर,
उर प्रमोद भरिया ।
रुप आपका लख नहिं पाये,
सहस आंख धरिया ॥
॥ऊँ जय सन्मति देवा…॥
जल में भिन्न कमल ज्यों रहिये,
घर में बाल यती ।
राजपाट ऐश्वर्य छोड़ सब,
ममता मोह हती ॥
॥ऊँ जय सन्मति देवा…॥
बारह वर्ष छद्मावस्था में,
आतम ध्यान किया।
घाति-कर्म चूर-चूर,
प्रभु केवल ज्ञान लिया ॥
॥ऊँ जय सन्मति देवा…॥
पावापुर के बीच सरोवर,
आकर योग कसे ।
हने अघातिया कर्म शत्रु सब,
शिवपुर जाय बसे ॥
॥ऊँ जय सन्मति देवा…॥
भूमंडल के चांदनपुर में,
मंदिर मध्य लसे ।
शान्त जिनेश्वर मूर्ति आपकी,
दर्शन पाप नसे ॥
॥ऊँ जय सन्मति देवा…॥
करुणासागर करुणा कीजे,
आकर शरण गही।
दीन दयाला जगप्रतिपाला,
आनन्द भरण तु ही ॥
॥ऊँ जय सन्मति देवा…॥
जय सन्मति देवा,
प्रभु जय सन्मति देवा।
वर्द्धमान महावीर वीर अति,
जय संकट छेवा ॥
जय सन्मति देवा,
प्रभु जय सन्मति देवा।
वर्द्धमान महावीर वीर अति,
जय संकट छेवा ॥
श्री महावीर भगवान | जय सन्मति देवा आरती – Shri Mahavir Bhagwan | Jai Sanmati Deva Aarti पीडीएफ हिंदी में प्राप्त करें
यह भी पढ़ें
- मां गायत्री चालीसा ~ Maa Gayatri Chalisa
- मां लक्ष्मी जी चालीसा ~ Maa Laxmiji Chalisa in Hindi
- मां शीतला चालीसा ~ Maa Sheetla Chalisa in Hindi
- ललिता माता चालीसा ~ Lalita Mata Chalisa in Hindi
- शाकंभरी नवरात्रि चालीसा ~ Shakambhari Navratri Chalisa in Hindi
- शिव चालीसा ~ Shiv Chalisa in Hindi
- श्री कृष्ण चालीसा ~ Shri Krishna Chalisa in Hindi
- श्री खाटू श्याम चालीसा ~ Shree Khatu Shyam Chalisa in Hindi
- श्री पार्श्वनाथ चालीसा ~ Shri Parshwanath Chalisa in Hindi
- श्री पार्वती चालीसा ~ Shri Parvati Chalisa in Hindi
- श्री दुर्गा चालीसा ~ Shri Durga Chalisa in Hindi
- श्री तुलसी चालीसा ~ Shri Tulsi Chalisa in Hindi
- श्री गणेश चालीसा ~ Shree Ganesh Chalisa in Hindi
- श्री गंगा चालीसा ~ Shri Ganga Chalisa in Hindi
- श्री भगवान विश्वकर्मा चालीसा ~ Shri Bhagwan Vishwakarma Chalisa in Hindi
- श्री महावीर चालीसा ~ Shri Mahavir Chalisa in Hindi
- श्री राम चालीसा ~ Shri Ram Chalisa in Hindi
- श्री विष्णु चालीसा ~ Shri Vishnu Chalisa in Hindi
- श्री शनि चालीसा ~ Shree Shani Chalisa in Hindi
- श्री सरस्वती चालीसा ~ Shree Saraswati Chalisa in Hindi
- श्री नरसिंह चालीसा ~ Shri Narsingh Chalisa in Hindi
- श्री सूर्य चालीसा ~ Shri Surya Chalisa in Hindi